गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा : राहुल गांधी की है बड़ी भूमिका

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें नूपुर शर्मा ने कहा था कि देश में साजिशन सनातन को खत्म करने की साजिश की जा रही है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में सनातन को खत्म करने की साजिश चल रही है। उसमें कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बड़ी भूमिका है। चाहे स्टालिन के बेटे द्वारा कहा जाए या डीएमके द्वारा कहा जाए कि सनातनी एक वायरस है, इसे खत्म करना होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार सहित देश के अन्य भाग और हमारे बेगूसराय में शरिया कानून धीरे-धीरे लागू हो रहा है। इसका एक बड़ा नमूना है कि हिंदू के एरिया में स्कूल में दो तरह की व्यवस्था चल रही है। बेगूसराय में भी शुक्रवार को कुछ स्कूलों में छुट्टी दी जा रही है, कुछ स्कूलों में रविवार को छुट्टी दी जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि भारत के सनातन को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और हिंदू जातियों में विभक्त हैं, अब हिंदू को भी जागना होगा।

दरअसल, भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा एक सार्वजनिक मंच से कहा है कि देश में साजिशन सनातनियों को खत्म करने की एक साजिश हुई है, जिसे उन्होंने महसूस किया है। संसद में राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक होते हैं, अन्य लोग कहते हैं सनातनियों का सफाया कर दो, इस साजिश को समझना होगा। देश में एक हिंदू बेटी को इतनी सुरक्षा घेरे में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। वह लोग करें तो वाह वाह और अगर मैं कुछ कहूं तो सर तन से जुदा ऐसा नहीं चलेगा।

हमारा देश अपने संविधान से चलेगा ना कि किसी मजहबी या शरिया कानून के हिसाब से चलेगा। इस बयान का गिरिराज सिंह समर्थन करते हुए कहा कि सनातन को खत्म करने कि साजिश हो रही है, जिसमें अहम भूमिका विपक्ष निभा रही हैं।

  • Related Posts

    दरौंदा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से STF कमांडर राजेश प्रसाद की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading