केंद्र का बयान – अभी तय नहीं नीट-यूजी काउंसिलिंग की तारीख

नीट यूजी काउंसिलिंग टालने को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि अभी काउंसिलिंग की तारीख तय नहीं है। कथित रूप से काउंसिलिंग छह जुलाई से शुरू होने की सूचना से छात्रों के बीच भ्रम को देखते हुए सरकार ने स्पष्टीकरण दिया।माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का रुख देखकर काउंसिलिंग की तारीख पर फैसला होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले कई सुनवाइयों में नीट-यूजी काउंसिलिंग को रोकने से इनकार किया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यह देखा गया है कि नीट यूजी काउंसिलिंग स्थगित करने की खबरें प्रसारित हो रही हैं।यह स्पष्ट किया जाता है कि नीट यूजी काउंसिलिंग की तारीख अभी तक अधिसूचित नहीं की गई है, इसलिए इसके स्थगित होने की खबर गलत है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी जल्द ही वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस जारी कर सकती है।

नीट से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आठ जुलाई को सुनवाई करेगा। पेपर लीक विवाद के बाद कई छात्रों की ओर से काउंसिलिंग रोके जाने की मांग की गई है।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading