पुणे में दो महिला पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश

महाराष्ट्र के पुणे में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने दो महिला पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पुणे के विश्रामबाग पुलिस थाने के पास की है। आरोपी की पहचान संजय फकीरा साल्वे के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पुणे शहर में एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी सहकर्मी को कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की।

महिला पुलिस अधिकारी ने बताई आपबीती

सहायक पुलिस निरीक्षक शैलजा जानकर ने कहा कि हम कुछ शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। आरोपी भी नशे में था। हमने उससे सहयोग करने का अनुरोध किया, लेकिन वह बहस करने लगा। बाद में पेट्रोल की एक बोतल ले आया। उसने एक कांस्टेबल और मुझ पर पेट्रोल डाला।

इन धाराओं में मामला दर्ज

शैलजा ने कहा कि आरोपी ने अपनी जेब से लाइटर निकाल लिया था लेकिन अन्य कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। पुलिस के मुताबिक साल्वे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 132 ( सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…