रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सभा को संबोधित करेंगे सीएम नीतीश

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को रुपौली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रूपौली विधानसभा उपचुनाव में दस जुलाई को मतदान है।पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री की सभा होगी। रुपौली उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जदयू के कलाधर मंडल मैदान में हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री लेशी सिंह, ललन सर्राफ आदि नेताओं का लगातार कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी रुपौली में सभाओं को संबोधित करेंगे।सीएम पौधरोपण कर वन महोत्सव शुरू करेंगे

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ जुलाई को पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की शुक्रवार हुई समीक्षा बैठक में इसकी तैयारी पर चर्चा हुई। राजधानी वाटिका के मुख्य सभागार में हुई बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार व सचिव बंदना प्रेयषी भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव आयोग में बड़ा दावा, प्रशांत किशोर पर खर्च सीमा और डिजिटल प्रचार नियमों के उल्लंघन का आरोप

Share Add as a preferred…

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…