गया में चोरों ने मचाया तांडव, बंद घर का ताला तोड़कर की 10 लाख के गहनों की चोरी, डेढ़ लाख रूपये नगद पर किया हाथ साफ़

ज़िले के चंदौती थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड नंबर 3 निवासी जहांगीर खान के घर से 10 लाख रुपए के जेवरात सहित एक लाख 55 हजार रुपए नकदी चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया की वह लोग इलाज के पटना गए हुए थे। गुरुवार सुबह फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया की नौकरानी ने सूचना दिया की गेट का ताला टूटा हुआ है। जिसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। वहीं मोहल्ला वासी फैयाज ने बताया की मोहल्ले में चोरी की घटना बढीं हैं।  उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…