अगस्त में गिर सकती है केंद्र की सरकार : लालू प्रसाद यादव

पटना: राजधानी पटना स्थित RJD के कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि आज ही के दिन 28 वर्ष पूर्व दिल्ली के बिहार भवन में पार्टी की नींव पड़ी थी। उस वक्त हमलोग पार्टी के नाम को लेकर दिमाग लगा रहे थे लेकिन बाद में सभी लोगों ने सुझाव दिया और फिर पार्टी का नाम राजद पड़ा। राजद ने देश में कई प्रधानमंत्री बनाया और कई को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान लालू यादव ने केंद्र की सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि दिल्ली की सरकार बिल्कुल कमजोर है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। लालू यादव ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि संभव है कि अगस्त में ही मोदी जी की सरकार जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। हमलोग मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…