भागलपुर : रेप पीड़िता से आरोपी ने कर ली शादी, अब सजा माफ के लिए पत्नी ने लगाई गुहार

भागलपुर : ऐसा कम ही देखने और सुनने को मिलता है कि जब किसी अभियुक्त को कोर्ट सजा सुनाने वाली हो तो उस कांड की पीड़िता की आंखों में आंसू हो और अभियुक्त को माफ कर देने की गुहार लगा रही हो। लेकिन ऐसा हुआ।

गुरुवार को पॉक्सो कांड के अभियुक्त को पॉक्सो के विशेष जज लवकुश कुमार की अदालत ने दोषी करार दिया। उसे दोषी करार देते ही बाहर खड़ी नौ महीने की गर्भवती पीड़िता की आंखों में आंसू भर आए। वह वहीं से आरोपी को माफ करने की गुहार लगा रही थी। ऐसा इसलिए हो रहा था क्योंकि दुष्कर्म की पीड़िता अब अभियुक्त की पत्नी थी। उसके साथ घटना होने के बाद समझौता हुआ था और आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली। लेकिन पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हो चुका था।

अभियुक्त के साथ तीन और दोषी, दो रिहा

इशीपुर बाराहाट थाना में दर्ज पॉक्सो के उक्त कांड में आरोपी को सहयोग करने में सोनू, संजय और अरविंद को भी दोषी पाया गया है जबकि सरिता, बबीता और बिन्देश्वरी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है। दोषी पाए गए अभियुक्त को सजा के बिंदु पर 10 जुलाई को बहस होगी।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    पटना में ‘लव-स्टोरी’ का खौफनाक अंत! प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही भागलपुर की बेटी ने लगाई फांसी; प्रेमी के बगल वाले फ्लैट में रहती थी, शादी होने वाली थी… फिर क्यों दी जान?

    HIGHLIGHTS: कस्तूरबा नगर में सन्नाटा;…

    Continue reading