विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र का निधन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० रमेश चंद्र मिश्र एक उद्योगपति के साथ-साथ शैक्षणिक कार्यों में गहरी अभिरुचि रखते थे। विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया की उन्होंने स्थापना की जो राज्य के प्रमुख विद्यालय में से एक है। उनके निधन से सामाजिक, औद्योगिक एवं शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…