बांका में बंद दुकान से पुलिस ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में किया विदेशी शराब जब्त

बांका जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस के समीप सरकारी पोखर के पास अवस्थित बंद दुकान से गुप्त सुचना के आधार पर दारोगा राहुल कुमार, दारोगा विक्की कुमार के द्वारा चलाई गई छापामारी अभियान के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले को लेकर दारोगा राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि मसरपुर गांव के समीप सरकारी शैड को कब्जा करते हुए दुकान बना लिया गया है जिसमें धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है।

सुचना मिलते ही दारोगा विक्की कुमार समेत अन्य पुलिस बलों के साथ दुकान में छापामारी किया गया। छापामारी की सुचना मिलते ही दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। मौके पर ग्रील मशीन के द्वारा दुकान में लगी शटर को काटा गया तभी कटर की चिंगारी दुकान के अंदर रखे पटाखों पर चली गई जिस कारण पटाखे में आग लग गई। पटाखो की आवाज से आस पड़ोस के ग्रामीणो में अफरा तफरी मच गई लेकिन स्थिति को संभालते हुए दुकान के अंदर छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान इम्पिरियल ब्लु कंपनी 750 एमएल की 16 बोतल, ब्लैण्डर प्राईड कंपनी 750 एमएल की 05 बोतल, रॉयल पार्टी कंपनी 175 एमएल की 14 बोतल तथा गॉडफादर कंपनी की 12 बोतल बीयर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि छापामारी अभियान के तहत विदेशी शराब बरामद किया गया है। जब्त शराब एवं फरार दुकानदार लौंगांय गांव निवासी संजीव कुंवर उर्फ गुलटा के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…