बिहार : नवादा में गवाही से पहले महिला की हत्या

बिहार के नवादा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें में कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या की इस घटना के बाद नवादा पुलिस की नींद उड़ गई है।

सूचना के अनुसार, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा गांव के समीप बीती रात की है। जहां से महिला बाइक से अपने जेठ के साथ घर जा रही थी। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। महिला का जेठ किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया, परंतु महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय विवेकानंद प्रसाद की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पहले से परिवार में आपसी झगड़ा और जमीन विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर वर्ष 2018 में मृतका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उन्हें अपराधियों ने 18 गोलियां मारी थी। इसी मामले में 3 जुलाई को अदालत में ममता की गवाही भी थी, लेकिन गवाही से पहले ही अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि यह हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…