मौसम को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, इन राज्यों में जताई भारी बारिश की संभावना

IMD ने आज यानि की 1 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसी के साथ मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की बात कही थी।

मौसम के पूर्वानुमान को लेकर जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि 1, 4 और 5 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बरसात होगी। इसके अलावा 1-2 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश और 3से 5 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, 1, 2 जुलाई को बिहार, 2 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ; 2, 3 और 5 जुलाई को गुजरात में बारिश की संभावना है।ऐसा बताया जा रहा है कि हरियाणा के ऊपर एक cyclonic circulation बना है और निचले ट्रोपोस्फेयर में पंजाब से मिजोरम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

इन प्रभावों के चलते अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। यूपी में 1 से 5 जुलाई को बिहार में मामूली बारिश की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी का ‘एक्शन प्लान’! CCS बैठक में सख्त निर्देश— “देश में न हो खाद-ईंधन की कमी, कालाबाजारी करने वालों पर कसें नकेल”

    HIGHLIGHTS: युद्ध के साये में…

    Continue reading