भागलपुर में भारतीय मीडिया महासंघ के बिहार लेवल की बैठक हुई संपन्न

भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास टोल प्लाजा के निकट चिकित्सा सेवा आश्रम के दूसरे तल्ला पर भारतीय मीडिया महासंघ की बिहार टीम की बैठक संपन्न हुई। बताते चलें कि यह संगठन विगत कई वर्षों से पत्रकार साथियों के हक व हुकुफ के लिए लड़ाई लड़ती रही है आज इस महासंघ के बैनर तले पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद रहे साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विकास कुमार झा तथा खगड़िया जिला अध्यक्ष अमन मिश्रा मुख्य अतिथि की भूमिका में नजर आए।वहीं जिले व राज्य के तमाम पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह मनाया गया।

सभी सम्मानित पत्रकार साथियों ने अपने अनुभव को साझा किया और एक ही सुर में सबों ने भारतीय मीडिया महासंघ परिवार के साथ चलने का निर्णय लिया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते से होगा त्वरित निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पहली बार सजेगा डांस का सबसे बड़ा मंच, ‘आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026’ में दिखेगा 300 प्रतिभाओं का दम

    Share Add as a preferred…