भागलपुर में स्मार्ट मीटर लगाते ही आ गया 64 लाख का बिल

भागलपुर : जगदीशपुर प्रखंड के योगीवीर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के दूसरे दिन ही उपभोक्ता को 64 लाख का बिल आ गया। इसके बाद उपभोक्ता ने परेशान होकर विभाग को आवेदन देकर सुनवाई की मांग की है।

उपभोक्ता नेहा कुमारी ने बताया कि मीटर रीडर द्वारा 28 जून को पुराना मीटर बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया। 29 जून को जैसे ही मीटर एक्टीवेट हुआ 64 लाख का बिल आ गया। इसके बाद वह काफी परेशान हो गयी। जब मीटर रीडर को बताया तो उसने कहा कि पांच दिन तक कुछ नहीं होगा।

इसके बाद वह काफी परेशान हो गयी। मैंने विभाग को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता कनीय अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि उपभोक्ता का मीटर रीडिंग की जांच कर उसमें सुधार किया जायेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…