भागलपुर : एडवांस हाजिरी बनाकर डॉक्टर गायब

भागलपुर : साहबों के निरीक्षण में तो अक्सर डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब होने का मामला सुनने, देखने व जानने को मिलता है। यहां तक ड्यूटी से गायब रहने के बावजूद हाजिरी बनाने का कारनामा कई बार मिल चुका है।

लेकिन जिले में शायद ये पहला मामला है कि ड्यूटी से गायब मिली महिला डॉक्टर ने केवल गायब वाले दिन ही नहीं बल्कि एक दिन बाद की भी हाजिरी (एडवांस हाजिरी) बना ली थी। ये मामला उजागर हुआ सीएचसी सबौर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभ्रा वर्मा द्वारा एपीएचसी ममलखा का निरीक्षण करने के दौरान। इसकी रिपोर्ट डॉक्टर ने सिविल सर्जन को सौंप दी है।

सिविल सर्जन, डॉ. अंजना कुमारी ने बताया कि महिला डॉक्टर समेत अनुपस्थित रहे आयुष चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम के खिलाफ शोकॉज किया जाएगा। जवाब असंतोषजनक मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर सदर अस्पताल में ‘एनीमिया’ के खिलाफ महा-जंग! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की ‘FCM थेरेपी’ लाई रंग; दर्जनों महिलाओं का सफल इलाज, अब सुधरेगा जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जनसंवाद में गूँजी ‘नशा मुक्ति’ की पुकार! एसएसपी से बोले लोग— “साहब, युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए”; नाथनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading