भागलपुर : कुलपति का बेटा समेत चार शराब के नशे में गिरफ्तार

भागलपुर : झारखंड के धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा और खलीफाबाग स्थित बीईयू सैलून किराए पर लेकर संचालन करने वाले हार्दिक पोद्दार सहित चार युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

सैलून में ही चारों के शराब के नशे में होने की सूचना पर उत्पाद विभाग के एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में टीम पकड़ा। जांच कराने पर उन्हें शराब के नशे में पाया गया। सैलून गई महिला ग्राहक के परिजन ने वहां के संचालक और अन्य युवकों के नशे में होने की शिकायत की थी। । गिरफ्तार किए गए लोगों में वीसी के बेटे हार्दिक के अलावा बक्सर जिले के नवानगर का अभिषेक कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर गहमर को प्रेमजीत कुमार और सुल्तानगंज महेशी का सिकुंद कुमार है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि चारों को शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हार्दिक पोद्दार ने पूछताछ में बताया है कि वह धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के कुलपति पवन पोद्दार का बेटा है।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading