नीट पेपर लीक : बेऊर जेल में बंद दो को रिमांड पर लेकर सीबीआई की पूछताछ शुरू

सीबीआई ने गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों चिंटू और मुकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने बुधवार को दोनों की रिमांड अदालत से प्राप्त की थी। सीबीआई की टीम गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बेऊर जेल से दोनों को लेकर पटना स्थित अपने कार्यालय पहुंची। फिर पूछताछ शुरू हुई। दोनों को 7 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

दोनों को रिमांड पर लेने का मुख्य मकसद नीट पेपर लीक के सरगना तक पहुंचना है। चिंटू ही वह शख्स है, जिसके व्हाट्सएप नंबर पर सबसे पहले प्रश्न पत्र उत्तर के साथ रॉकी ने भेजा था। सीबीआई चिंटू से रॉकी और इसके ऊपर के सरगना अतुल वत्स एवं अंशुल सिंह के बारे में जानकारी लेगी। चिंटू, संजीव मुखिया की भांजी का पति है।

इसलिए चिंटू से संजीव और सेटिंग के इस धंधे में उसकी भूमिका के बारे में अहम सुराग मिल सकता है। बिहार, झारखंड, यूपी, गुजरात, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के परीक्षा माफियाओं से उसके ताल्लुकात के बारे में भी पूछताछ होगी। क्योंकि, नीट पेपर लीक में यूपी के रवि अत्री गिरोह की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इधर, मुकेश मुख्य रूप से चिंटू का सहयोगी है। मुकेश ही 4 मई की रात अभ्यर्थियों को गाड़ी से लेकर स्कूल तक पहुंचा था। इससे भी अहम जानकारी मिल सकती है।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading