विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर डीआरएम विकास कुमार चौबे ने सुल्तानगंज और भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मालदा जोन के डीआरएम विकास कुमार चौबे ने आज सुल्तानगंज स्टेशन के साथ भागलपुर जंक्शन का भी निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान इन्होंने रेलवे के अधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए है।

मीडिया से बात करते हुए डीआरएम विकास कुमार चौबे ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को रेलवे के द्वारा किसी तरह का कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है और इस बार सुल्तानगंज में अमृत स्टेशन योजना के तहत जो कार्य हो रहा है उसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार रेलवे के द्वारा श्रावणी मेला में कई विशेष मेला स्पेशल ट्रेन भी चलेगा। साथ इन्होंने यह भी कहा कि आरपीएफ के साथ स्थानीय जिला प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा के लिए मुस्तैद दिखेगा।

Related Posts

‘सिल्क सिटी’ के टैक्स राजस्व में गिरावट पर GST विभाग चिंतित! संयुक्त आयुक्त मिनी की व्यापारियों से अपील— “केवल ITC के भरोसे न रहें, नकद टैक्स भी भरें”

Share Add as a preferred…

Continue reading
1 अप्रैल से बदलेंगे रेलवे टिकट के नियम: बुकिंग, बोर्डिंग और रिफंड में बड़ा बदलाव, यात्रियों को राहत या झटका?

Share Add as a preferred…

Continue reading