वियतनाम के हनोई में अपार्टमेंट में आग लगने से बोधगया के युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वियतनाम के हनोई में एक अपार्टमेंट में आग लगने की घटना में बोधगया के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक बोधगया गोदाम रोड के रहने वाला मो सोहैल बताया गया। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले ही यहां से वियतनाम गया था। दो दिन बाद वहां से मंगलवार को इसकी मौत की खबर परिवार वालों को मिली। सोहैल गाइड का काम करता था। काम को लेकर उसका वियतनाम आना जाना लगा रहता था।
इसी सिलसिले में तीन दिन पहले वह यहां से वियतनाम गया था। वियतनाम के हनोई में जिस अपार्टमेंट में सोहैल ठहरा हुआ था। 23 जून की रात में गैस रिसाव के कारण अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई।

इस घटना में दम घुटने के कारण उसकी भी मौत हो गई। रात होने की वजह से कुछ समझ में नहीं आया। आग तेजी से अपार्टमेंट में फैल गई। जिसके चपेट में आने के बाद यह पूरी तरह झुलस गया, जिसमें इसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद घर पर मातम छाया है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

परिवार की हालत ऐसी है कि कुछ बोलने या बताने में असमर्थ हैं। बुधवार की सुबह जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो घर पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। आस पड़ोस के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देते रहे। लेकिन परिवार के लोगों के आंख से आंसू नहीं रुक रहे थे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बकरीद के मौके पर सोहैल घर आया था।
बकरीद मनाकर वह 23 जून को वियतनाम गया था। फिलहाल सोहैल की बॉडी को वहां के सरकार के द्वारा सुरक्षित रखा गया है। शव लाने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में वियतनाम के 14 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहम्द सोहेल वियतनामी मुल्क के एक लड़की से शादी किया था और इस अगलगी की घटना में उसकी पत्नी की भी मौत हो गई है,सोहेल का एक चार वर्ष की बच्ची भी है जो सुरक्षित है।
  • ये भी पढ़े..

    स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एलएनजेपी अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    वैशाली समाहरणालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…