गिरफ्तारी के बाद – दिल्ली सीएम की बिगड़ी तबीयत, शुगर लेवल गिरने पर खाया चाय-बिस्किट

आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।

केजरीवाल के वकील ने गिरफ्तारी का किया विरोध

सीबाआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।

केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। केजरीलाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने सीबीआई के गिरफ्तारी के फैसले पर आपत्ति जताई, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…