बिहार : प्लॉटर की ट्रेन में गोली मारकर हत्या

मसौढ़ी। पटना-गया रेलखंड के पोठही और नदवां स्टेशन के बीच नीमा हॉल्ट के पास हथियारबंद अपराधियों ने 03263 अप पैसेंजर ट्रेन में 66 वर्षीय जमीन कारोबारी जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है।मृतक मसौढ़ी थाने के दहिभत्ता गांव का निवासी बताया जाता है। तारेगना रेल पुलिस ने शव को ट्रेन से बरामद कर उतारा और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधी पोठही स्टेशन पर चढ़े और पटना से घर जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहे जमीन कारोबारी जयप्रकाश उर्फ भोला शर्मा को ढूंढ़कर नीमा हॉल्ट के पास गले में सटाकर गोली मार दी। इसमें कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…