भागलपुर : 10वीं की छात्रा ने जन्मदिन के दिन ही उठाया खौफनाक कदम

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल की रहने वाली 10वीं की छात्रा श्रुति भारद्वाज (16) ने अपने जन्मदिन वाली रात ही घर में आत्महत्या कर ली। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और उससे लटककर जान दे दी। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने छात्रा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

जन्मदिन मनाने के बाद भूगोल की परीक्षा को ले तनाव में थी

परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर बरारी थानेदार ने बताया कि छात्रा श्रुति का सोमवार को जन्मदिन था। घर पर उसने जन्मदिन मनाया। केक भी काटा गया। रात 12 बजे उसने अपनी बड़ी बहन से कहा कि मंगलवार को भूगोल का यूनिट टेस्ट है और वह इसको लेकर काफी डरी हुई है। उसकी परेशानी देख बड़ी बहन ने देर रात दो बजे तक श्रुति को पढ़ाया। उसके बाद दोनों एक साथ सो गई।

उसके माता-पिता छत पर सोए थे। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे जब श्रुति की बड़ी बहन जगी तो उसे अपने बगल में नहीं देखा। बाहर निकली तो देखा कि बाहर के कमरे में वह फंदे से लटक रही थी। वह चिल्लाने लगी। माता-पिता और घर के अन्य सदस्य भी पहुंचे। उसे फंदे से नीचे उतारा पर तबतक काफी देर हो चुकी थी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…