भागलपुर : वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

भागलपुर :  दरादी बादरपुर निवासी 45 वर्षीय संजीव दास की ठनका के चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई नवीन चंद्र दास ने बताया कि खेत पर गया हुआ था वही बारिश की वजह से एक झोपड़ी के अंदर तीन-चार लोग जाकर छुप गए।

अचानक वज्रपात की चपेट में आने से मेरे छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों के हाथ पैर भी सुन्न हो गया। कजरेली थाना क्षेत्र के दरदी बादरपुर निवासी मृतक 45 वर्षीय संजीव दास वाटर पंप पर काम कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शब परिजनों को सौंप दिया गया

  • Related Posts

    भागलपुर में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर हाई लेवल बैठक: डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, “कोई कमी नहीं, बैकलॉग तेजी से खत्म होगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में बाल संरक्षण पर बड़ी पहल: प्रमंडल स्तरीय गोष्ठी में संवेदनशीलता और समन्वय पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading