भोजपुर में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला करने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार

बिहार में भोजपुर जिले के अगियाव बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को अवैध शराब के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अगियाव बाजार थाना की पुलिस अवैध शराब के मामले में छापेमारी के क्रम में खन्नी कला गांव गई थी। इस दौरान क्रिकेट खेल रहे और उसके आसपास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस के उपर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस घटना में थाना के दफादार विजय और एक सिपाही को चोट लग गई। पत्थर से पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया।

सूत्रों ने बताया कि मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पर हमले से संबंधित अन्य अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…