ईटानगर में बादल फटने से तबाही मची

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार की सुबह तबाही का मंजर देखने को मिला। दरअसल, यहां सुबह होते ही बादल फट गया, जिससे हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं, बादल फटने की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना हुई। इसके बाद से ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास भूस्खलन हुआ। राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड पिथौरागढ़, मुनस्यारी हेली सेवा नहीं

पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा रविवार को यहां नहीं पहुंची। सेवा बाधित होने के पीछे कंपनी खराब मौसम कारण बता रही है। सेवा बाधित होने से पर्यटक भी परेशान रहे। लोग इंतजार करते रहे कि दूसरी शिफ्ट में हेली पहुंचेगा,पर नहीं पहुंचा।

लखनऊ। भीषण गर्मी से उकताए उत्तर प्रदेश को मानसूनी फुहारें दो दिन बाद भिगोना शुरू कर देंगी। प्री मानसून गतिविधियों से कारण राज्य को गर्मी से मामूली राहत मिली है। हमीरपुर और अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

असम बाढ़ की स्थिति गंभीर

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और 10 जिलों में 1.17 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। प्रभावित जिलों के 968 गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    “अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसा: ट्रक खाई में गिरा, 13 मजदूरों की मौत, 9 की तलाश जारी”

    Share Add as a preferred…

    “एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है, जिसने झारखंड को लूट लिया”, कोडरमा में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ

    Share Add as a preferred…