7 सालों के प्यार जहीर इकबाल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा, परिवार की मौजूदगी में की कोर्ट मैरिज

एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा ऑफिशियली अपने सात सालों के प्यार जहीर इकबाल की हो गई हैं। 23 जून को कपल ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली है। हाल ही में सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के गैटअप में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C8j70RTIkhL/?igsh=dzFjc3FoZHRoN2dt

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा ऑफ व्हाइट साड़ी में दुल्हन बनी हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप, माथे पर बिंदी, गले में चोकर सेट और लो बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

वहीं जहीर इकबाल भी मैचिंग कलर की शेरवानी में अपनी दुल्हनिया संग ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक दूजे के रंग में रंगा कपल बेहद प्यारा लग रहा है।

कोर्ट मैरिज के दौरान सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे नजर आ रही ही हैं और जहीर साइन करते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। शादी रजिस्टर करने के बाद जहीर इकबाल अपनी दुल्हन का हाथ चूमते हुए पोज देते हैं। एक साथ दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लग रही है।

ये भी पढ़े..

Shakti Kapoor के निधन की अफवाह निकली फर्जी, बोले- ‘मैं हेल्दी और हैप्पी हूं’

Share Add as a preferred…

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी का साइबर उत्पीड़न: ऑनलाइन गेम के बहाने अश्लील फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार; महाराष्ट्र साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…