परीक्षा देने गया बीजेपी नेता का बेटा अगवा : खुद फोन कर परिजनों को दी अपने अपहरण की जानकारी

खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बी-फार्मा की परीक्षा देने सीवान गया बीजेपी नेता का बेटा लापता हो गया है। बीते 21 जून से ही पटना के रहने वाले बीजेपी नेता का बेटा लापता है। बीजेपी नेता और परिजनों ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है।

दरअसल, शाहपुर थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी बीजेपी नेता राजेश कुमार सिंह का बेटा आशु विगत 21 जून को बी-फार्मा की परीक्षा देने पटना से सीवान गया था। सीवान के दारौंदा में उसे परीक्षा देने जाना था लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा।

आशु के नहीं लौटने पर परिजनों ने संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी उसका पता नहीं चला। विगत 22 जून को आशू ने देर शाम अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया और खुद के अपहरण की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और बेटे के अपहरण का मामला शाहपुर थाना में दर्ज कराया है।

थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और लापता युवक की तलाश कर रही है। इस घटना के विरोध में दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा इलाके के लोगों के साथ सड़क पर उतरीं और आशु के सकुशल बरामदगी की मांग सरकार से की है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…