बस कुछ दिन और… फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून

जहां एक तरफ देश में किसान इस समय मानसून और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, मानसून आगामी 3 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत में सब तरफ फैल जाएगा। IMD को उम्मीद है की जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून अपनी पुरी रफ्तार पकड़ लेगा।

इसके साथ ही IMD के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गांगेय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में 2-3 दिन में मानसून पहुंच सकता है। वहीं, IMD ने कोंकण-गोवा में 3 दिन तो तटीय और दक्षिण कर्नाटक में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD की मानें तो बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और पूर्व UP में भी अगले 2-3 दिन में मानसून पहुंच सकता है। ऐसे में अगले 6-7 दिनों में यह पूरे UP को कवर कर लेगा। हालांकी UP के कुछ जिलों और जम्मू में कल से 26 जून तक हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में मानसून

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से तेज हवा और बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते यहां पालघर में कई पेड़ उखड़ गए। इधर ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण 3 जगह शेड गिरने, 2 जगह दीवार ढहने और कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरे होने की सूचना मिली है।

इधर IMD को अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के अब आगे बढ़ने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    मोतिहारी में मानवता शर्मसार! दिल्ली से आए कपल को कमरा दिलाने के बहाने बनाया बंधक; किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ दरिंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading