पटना में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

पटना जिले के नौबतपुर में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहटा सरमेरा पथ- 78 के कर्णपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।

जिसमें कार में सवार दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार का नंबर UP 70 CN 0424 है। घटना की सूचना मिलने में पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने कार से कैमरा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है की ये लोग किसी शूटिंग से भाग लेकर लौट रहे थे। मृतकों में एक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू ग्राम निवासी अशोक कुमार पिता दशरथ लाल के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हो सकी है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग पर आज सुनवाई

    Share Add as a preferred…