भागलपुर में अतिभार व बगैर चालान की गाड़ियों की धरपकड़

भागलपुर : अवैध रूप से लघु खनन के परिवहन पर लगाम लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर जिले भर में शुक्रवार को एक साथ विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में तीनों एसडीओ, खनन विभाग के पदाधिकारी, परिवहन के अलावा पुलिस की टीम भी शामिल रही।

सबौर से पीरपैंती तक एनएच 80, जीरोमाइल चौक, विक्रमशिला सेतु, सन्हौला-जगदीशपुर रोड, नवगछिया में एनएच 31 पर चल रहे वाहनों की जांच की गई। जिले भर में करीब चार-पांच से अधिक गाड़ियों के कागजात जांच किये गए। भारी वाहनों पर अतिभार (ओवरलोडिंग) और बगैर चालान के आरोप में करीब 200 से अधिक गाड़ियां विभिन्न जगहों पर जब्त हुई हैं। जीरोमाइल-सबौर के बीच चले अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ और डीएसपी (विधि-व्यवस्था) ने किया। जानकारी के मुताबिक, डीएम के निर्देश पर शुक्रवार सुबह से विशेष जांच अभियान शुरू हुआ। जिस गाड़ी का पेपर और चालान दुरुस्त पाया गया। उसे छोड़ दिया गया। वहीं बगैर कागज के परिवहन करने पर जब्त गाड़ियां हवाई अड्डा परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई हैं। जांच में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, डीएसपी (विधि व्यवस्था) चंद्रभूषण, बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ सौरव कुमार के अलावा खनन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

गलत पेपर वालों की गाड़ी जब्त एसडीओ

एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि सबौर एनएच 80 सड़क पर विशेष रूप से भारी वाहनों के ओवरलोड व चालान की जांच हुई। करीब 150 से अधिक ओवरलोड और बिना चालान की गाड़ियों की जांच की गई। जो सही था, उसे छोड़ा गया। जिसके पेपर गलत थे, उसे सीज किया गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर सदर अस्पताल में ‘एनीमिया’ के खिलाफ महा-जंग! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की ‘FCM थेरेपी’ लाई रंग; दर्जनों महिलाओं का सफल इलाज, अब सुधरेगा जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जनसंवाद में गूँजी ‘नशा मुक्ति’ की पुकार! एसएसपी से बोले लोग— “साहब, युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए”; नाथनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading