नूरपुर इंटर स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रधानाचार्य ने लगाई गुहार

भागलपुर : नाथनगर इंटर स्कूल नूरपुर के प्रधानाचार्य राजकुमार प्रशुन्ननेअंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी व स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर ग्रामीणों से विद्यालय परिसर को जमीन मुक्त कराने का गुहार लगाया है।

स्कूल के प्रधान ने दिए आवेदन में लिखा है कि चारदीवारी नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीण जमीन को अतिक्रमित कर रहे हैं।विद्यालय की जमीन पर बिना अनुमति के रोड,नाला और बिजली का पोल तक लगा दिया है। दिनों दिन जमीन अतिक्रमित होने के कारण चारदीवारी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण स्कूल का पढ़ाई का माहौल भी बिगड़ रहा है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई है। जिसमे उन लोगों ने मौखिक रूप से कहा कि विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारी अतिक्रमण कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…