भागलपुर के नाथनगर में गला रेत कर जमीन कारोबारी की हत्या

भागलपुर : रेलवे दस पुलिया स्थित जख बाबा स्थान के पास बांध किनारे ललमटिया पासीटोला के रहने वाले जमीन कारोबारी नीरज चौधरी की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है।

शनिवार सुबह एसपी सिटी राज, डीएसपी-2 राकेश कुमार डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। घटना को लेकर मृतक की पत्नी से पुलिस ने जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी सह मृतक के मित्र सूरज को हिरासत में लिया। एसपी सिटी राज ने बताया कि घटनास्थल की जांच डीएसपी-2 की निगरानी में डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम कर रही है। मृतक की किसी से दुश्मनी थी या कुछ और विवाद था, हरेक बिंदु पर जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा, सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की होगी व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    पटना में दिनदहाड़े गोली मारकर लूट! सब्जी कारोबारी के पैर में मारी गोली, सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

    Share Add as a preferred…