कुवैत अग्निकांड में बिहार के 2 लोगों की मौत पर CM नीतीश कुमार ने जताया दुख, परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुवैत में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने की घटना में बिहार के 02 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली द्वारा कुवैत दूतावास से सम्पर्क स्थापित कर पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने की कार्रवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *