सीएम नीतीश ने इन मंत्रियों को बनाया 6 जिलों का नया प्रभारी मंत्री, देखें लिस्ट

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि CM नीतीश कुमार ने 6 जिलों में नया प्रभारी मंत्री बनाया है। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी मिल रही है कि यह बदलाव जेडीयू कोटे के ही मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया व नालंदा का जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। जबकि, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली, अशोक चौधरी को जमुई व सीतामढ़ी का, शीला कुमारी को लखीसराय व शेखपुरा का जयंतराज को रोहतास और मो. जमा खान को किशनगंज का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

बता दें कि विजय चौधरी पहले नालंदा और शेखपुरा के जबकि बिजेन्द्र यादव पूर्णिया व किशनगंज के प्रभारी मंत्री थे। इसी तरह अशोक चौधरी रोहतास व जमुई के, शीला कुमारी लखीसराय की, जयंतराज वैशाली के और मो. जमा खान सीतामढ़ी के प्रभारी मंत्री थे।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *