बिहार के कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला और दो बच्चों का गला रेता

बिहार के कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगलवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने महिला और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, महिला सफद जरीन, उनकी पुत्री और पुत्र का शव घर में ही खून से लथपथ पाया गया।

मृतका का पति गांव के समीप ही मुहर्रम मेला देखने गया था। इसी बीच अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया. मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने मां, बेटा और बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है मोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए पति फिरोज अख्तर घर से बाहर था। इसी दौरान उनकी पत्नी, बेटी और उनकी दूसरी पत्नी का बेटा फैजान फिरोज घर में सोए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या की।

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला और दोनों बच्चे एक ही कमरे में सोए हुए थे। हालांकि, हत्या की वजह क्या हो सकती है इस पर महिला के पति और परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे। फिलहाल पूरे इलाके में इस ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है, प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही।

  • Related Posts

    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading
    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *