बिहार के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर आया ये ताजा अपडेट

बिहार सहित पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. बिहार के कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, इस बीच मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है. आईएमडी के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने गर्मी से राहत वाली खबर गुरुवार को बताई है. उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों बाद हल्के आंधी-तूफान की संभावना है व हल्की बारिश भी हो सकती है.

कैमूर और रोहतास सहित कई जिलों में रेड अलर्ट

आनंद शंकर ने बताया कि बिहार में 8 जून से हीटवेव जारी है और यह अगले तीन दिनों तक रह सकता है. यह मुख्यतः दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने पटना सहित पूरे दक्षिण पश्चिम बिहार के जिले जैसे कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगबाद के लिए रेड अलर्ट व उसके आसपास के जिलों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *