शराबबंदी वाले राज्य में लाखों की शराब जब्त, पुलिस की गिरफ्त में आए दो धंधेबाज

मुजफ्फरपुर में बेनीबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पीकअप वैन शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बेनीबाद थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के पास सुनसान जगह पर शराब की बड़ी खेप डिलीवरी के लिए पहुंची है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीकअप वैन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने पीकअप पर लोड़ भारी मात्रा में शराब को जब्त किया। इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए हालांकि पुलिस ने भाग रहे दो धंधेबाजों को धर दबोचा।

पीकअप वैन से पुलिस ने 1200 बोतलों बरामद किया है। शराब की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज मुजफ्फरपुर के साहेबगंज और कथैया थाना क्षेत्र के मो. मसहर और दूसरा विकास कुमार है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है छानबीन में जुट गई है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *