भागलपुर : चौकीदार पर शादी का झांसा देकर गर्भवती करने का आरोप

भागलपुर : सजौर थाना के चौकीदार पर उसी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला शिकायत लेकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि पिछले सात साल से उक्त लड़के से उसका संबंध है। महिला ने बताया कि उसका पति राजकोट में मजदूरी करता है।

उसी का लाभ उठाकर लड़का उसके नजदीक आया और शादी करने की बात कही। उसकी मांग में सिंदूर भी डाला था। महिला ने बताया कि युवक ने ही उसे गर्भवती किया और उसे पुत्र पैदा हुआ। वह बेटे के लिए दूध सहित अन्य सामान की व्यवस्था करता था। महिला ने कहा कि 2020 में आरोपी युवक सीलधर उर्फ अमर सजौर थाना का चौकीदार बन गया। उसके बाद भी उसके साथ संबंध बनाता रहा। कुछ महीने पहले चौकीदार की शादी होने पर वह दूर रहने लगा। महिला ने कहा कि उक्त चौकीदार उसे भरण पोषण के लिए खर्च देगा, तभी वह परिवार चला सकेगी। एसपी सिटी राज ने कहा कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *