जमुई जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ छेड़ा अभियान, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डॉ• शौर्य सुमन द्वारा दिये निर्देश के बाद आज जमुई पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। पहली कार्रवाई गिद्धौर थाना अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों यथा गंगरा, कुरिल्ला और महुली में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सुबह 04:00 बजे से 07:00 बजे तक छापामारी अभियान चलाया गया। इस छापामारी टीम में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के साथ थानाध्यक्ष गिद्धौर रीता कुमारी एवं 60 से अधिक संख्या में क्विक रिस्पांस टीम के पुलिस बल शामिल थे। छापामारी टीम द्वारा गिद्धौर थाना के विभिन्न अवैध बालू घाटों में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध छापामारी की गई।

दूसरी कारवाई दौलतपुर और मंझवे इलाके में की गई। इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी की संयुक्त टीम के साथ टाउन थाना के सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

बता दें यह कार्रवाई टाउन थाना अंतर्गत दौलतपुर घाट, मनिअड्डा से चौडीहा जाने वाले मार्ग के विभिन्न इलाकों में बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सुबह 07:30 बजे से 10:00 बजे तक वृहद पैमाने पर की गई। इस छापामारी अभियान में अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। साथ ही, इस छापेमारी अभियान के दौरान मंझवे इलाके में पाए गए पांच अवैध बालू के डंपिंग को भी जप्त किया गया है। सभी संलिप्तों के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम अभय तिवारी ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति है। बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन तथा इसमें संलिप्त सभी बालू माफियाओं के विरुद्ध जमुई जिला प्रशासन और जमुई पुलिस की कठोरतम कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *