भागलपुर : पहले प्यार में किया गर्भवती, फिर शादी से इंकार

भागलपुर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन माह की नाबालिग गर्भवती ने मंगलवार दोपहर महिला थाने में भीमकित्ता गांव के रहने वाले एक सीमेंट छर्री के विक्रेता धरमवीर यादव के विरुद्ध शादी का झांसा देकर गर्भवती करने की शिकायत की है।

इतना ही नहीं रात के नौ बजे लड़की अपने परिवार के साथ लड़के के घर के बाहर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़के की मौसी ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जबरन टोटो पर बिठाकर गांव से भगाने की कोशिश की। तभी वह टोटो से कूदकर उतर गई और सीधे अपने प्रेमी के गांव पहुंचकर आपबीती गांववालों को सुनाई। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पीड़ित लड़की के मुताबिक वह अपने परिवारवालों के साथ महिला थाना गई थी। महिला थाना में लिखित शिकायत यदि लड़की पक्ष करेगा तो कार्रवाई में मधुसूदनपुर पुलिस सहयोग में रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    सबौर के पीएम श्री इंटर गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *