भागलपुर : मायागंज अस्पताल के कई डॉक्टर तबादले के रडार पर

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जेएलएनएमसीएच) के कई डॉक्टर-शिक्षक तबादले की रडार पर हैं। पटना से मिले निर्देशों एवं नियम के अनुपालन में कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत तबादले वाले डॉक्टरों की सूची बनाई जा रही हैं।

विभागीय सूत्रों की माने तो कई डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्हें हाल में ही एसोसिएट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर पद के लिए प्रमोशन मिला है, उन्हें तबादले वाली सूची में रखा गया है। साथ ही ऐसे चिकित्सा पदाधिकारी भी हैं, जिनका वेतन निदेशक स्तर का मिल रहा है, लेकिन वे चिकित्सा पदाधिकारी पद पर बने हुए हैं। हालांकि हॉस्पिटल में कुल रिक्त पद 40 की तुलना में आज की तारीख में 18 चिकित्सा पदाधिकारी ही तैनात हैं।

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि तबादले को लेकर पटना में बुधवार को मीटिंग है। यहां से कुल पद की तुलना में तैनात चिकित्सकों-शिक्षकों की सूची मांगी है।

  • ये भी पढ़े..

    सबौर के पीएम श्री इंटर गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *