बिहार के सभी सरकारी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे

पटना। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 11 से 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश में कहा कि शिक्षक भी छुट्टी पर रहेंगे। वहीं, 16 को रविवार है तथा 17 जून को बकरीद है। इस तरह स्कूल अब 18 जून से खुलेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है। मालूम हो कि गर्मी के कारण ही आठ तक स्कूल बंद किए गए थे। 10 जून को स्कूल खुले थे।

उधर, उर्दू स्कूलों में 17 से 19 जून तक बकरीद की छुट्टी रहेगी। पूर्व में यह छुट्टी18 से 20 जून थी पर चांद के दिखाई देने के आधार पर इसमें संशोधन किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *