अस्पताल में दामाद को देखते ही सास-ससुर ने कर दी लात-घूंसों से पिटाई, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दामाद की अस्पताल परिसर में जमकर पिटाई कर दी गई। दामाद के पिटाई की घटना छतरपुर जिले की है। जिला अस्पताल में एक 20 साल की आदिवासी महिला को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में भर्ती किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला का नाम जिज्जी बाई है। अस्पताल में जब महिला का पति उसे देखने आया तो पीड़िता के परिजनों ने अपने दामाद की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। अपने को अस्पताल में पिटता देख महिला का पति वहां से भाग खड़ा हुआ।

जमीन में गिराकर की गई पिटाई

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सास-ससुर के साथ ही बाकी ससुराल के लोग भी पीड़ित महिला के पति को जमीन में गिराकर पिटाई कर रहे हैं। झुंड में पिटाई होते देख युवक वहां से भागकर अपनी जान बचाता है।

पति ने जबरन खिलाया जहर

छतरपुर जिले के ब्रजपुरा गांव के रहने वाले महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी जिज्जी बाई को उसके पति ने जबरन जहर खिलाया है। जहर खिलाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बेटी और दामाद छतरपुर में रहते हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दामाद द्वारा बेटी को जहर खिलाने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी दामाद पहले भी उनकी बेटी की पिटाई किया करता था। आरोपी दामाद को पकड़ कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *