शपथ ग्रहण में भाग लेंगे भाजपा के नेता

बिहार भाजपा के नेता नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नौ जून को शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पार्टी ने पत्र जारी किया है।

मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की ओर से जारी पत्र में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य कोर कमेटी के सभी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजकों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।

लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के अलावा निवर्तमान लोकसभा के सांसद, विधायक व विधान पार्षदों को भी आमंत्रण किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए बिहार भाजपा ने तीन पदाधिकारियों जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा और संजय गुप्ता को दिल्ली में प्रतिनियुक्त कर दिया है। पार्टी नेताओं को कहा गया है कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी हो तो वे इन तीनों नेताओं से संपर्क कर सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *