बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप, लू लगने से औरंगाबाद में 2 लोगों की मौत

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बात औरंगाबाद जिले की करें तो यहां हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव और मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के उद्यम बिगहा गांव के रहने वाले  45 वर्षीय सहेंद्र यादव के रूप में हुई है। लू लगने से दोनों की मौत हुई है। यह आशंका परिजन जता रहे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।

मृतक सुरेश यादव के परिजनों की माने तो वह मजदूरी का काम करता था। दोपहर में खाना खाने के लिए घर पर आया था फिर खेत में काम करने के लिए चला गया। इसी दौरान भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन सुरेश को अस्पताल ले गये जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सहेंद्र यादव की भी मौत लू लगने से हो गयी। वो गांव-गांव घुमकर समोसा बेचा करते थे। अचानक तेज धूप और गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    पप्पू यादव गिरफ्तार: पटना आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा; सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस तो भड़के सांसद, बोले- ये मुझे मार देंगे, थाने नहीं कोर्ट जाऊंगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *