पटना में भूमि विवाद को लेकर पोते ने ले ली दादा की जान, मारपीट के दौरान मारी गोली

राजधानी पटना में एक युवक ने अपने चेचेरा दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुई था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पोते ने दादा के चेहरे पर गोली दाग दी। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर की है।

मृतक की पहचन रानीपुर निवासी मंगरू पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगरू पासवान फुलवारी शरीफ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चेतन पासवान के भाई थे। बताया जा रहा है कि मंगरू पासवान का उनके चचेरे भतीजे सुनील पासवान के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी और मारपीट के दौरान ही मगरू पासवान के भतीजे सुनील पासवान ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में घायल मंगरू यादव को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.91 करोड़ की देशव्यापी साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 47 सिम कार्ड बरामद

    Share Add as a preferred…

    पटना में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: शादी से इनकार पर प्रेमी ने की फायरिंग, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *