भागलपुर : ई रिक्शा चालक संघ ने कोडिंग को बताया अवैध

भागलपुर : जिला ई रिक्शा चालक संघ के बैनर तले भागलपुर के एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। जिस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि भागलपुर में जो सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर कोडिंग कराया जा रहा है वह अवैध है ।भागलपुर जिला ई रिक्शा चालक संघ के सचिव रामकुमार झा ने बताया कि बैटरी चालित ई रिक्शा में किसी तरह का कोई परमिट का जरूरत नहीं पड़ता है और जब यदि परमिट का जरूरत ही नहीं है तो फिर कोडिंग किस बात का।

इन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि कोडिंग व्यवस्था को बंद नहीं कराया जाएगा तो सभी ई रिक्शा चालक सांकेतिक हड़ताल पर बैठ जाएंगे और शहर में आवागमन ठप हो जाएगा। वहीं जब ई रिक्शा चालक संघ के सचिव से पूछा गया की ई रिक्शा में कोडिंग करने को लेकर पैसा लिया जा रहा है तो उन्होंने कड़े शब्दों में यह भी कह दिया कि जो अध्यक्ष के नाम पर पैसा ले रहा है वह अध्यक्ष अवैध है उसको ई रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष नहीं मानता है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    मिरहट्टी मार्ग पर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में कई पहलुओं पर जांच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *