भागलपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भागलपुर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह बहादुरपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का लाश मिला है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि कल ही शिवम अपने परिवार के साथ काठमांडू से अपने घर आया था। इसके बाद कल शाम किसी काम से शिवम अपने घर से निकला और जब रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया।

उसके बाद आज सुबह पता चला कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मृतक के फूफा सोनू कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट पता नहीं चल पाया है हालांकि किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में जुटेगा आस्था का सैलाब: सैंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी को 40 हजार भक्त मनाएंगे ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव; सुबह 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में कांग्रेस को तलाश है ‘दमदार आवाज’ की: शुरू हुआ टैलेंट हंट; QR कोड स्कैन करें और बनें पार्टी का चेहरा, प्रवीण सिंह ने दी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *