बिहार : चार माह में 45 हजार पदों पर होगी बहाली

बिहार : राज्य में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 45 हजार पदों पर बहाली होगी। इसमें 21 हजार 387 एएनएम और जीएनएम के पद शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सक, दंत चिकित्सक, नर्स, एएनएम, जीएनएम, सीएचओ और पारा मेडिकल सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चार माह में बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिक्त पदों का रोस्टर तय करते हुए नियुक्ति पूरा कराएं। एएनएम और जीएनएम के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1339 सहायक प्राध्यापक, 3523 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 396 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। संविदा के आधार पर 1290 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी की बहाली होगी।

पद संख्या

सहायक प्राध्यापक 1339

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी 3523

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी 396

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (संविदा) 1290

दंत चिकित्सक 64

सिस्टर ट्यूटर 362

नर्स 6298

एएनएम 15089

फार्मासिस्ट 3637

एक्स रे तकनीशियन 803

ओटी असिस्टेंट 1326

ईसीजी तकनीशियन 163

लैब तकनीशियन 3080

ड्रेसर 1562

सीएचओ (संविदा) 4500

 

Related Posts

आज का राशिफल और पंचांग: 24 मार्च 2026, मंगलवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान…

Continue reading
बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *