BJP ने बिहार में JDU को बड़ा भाई माना: सम्राट बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव, चुनावी नतीजों के बाद बदले सुर

बिहार की सियासत में विपक्षी दल लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि नीतीश कुमार की जेडीयू का अस्तित्व खत्म होने वाला है। विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता भी यही कहते रहे कि लोकसभा चुनाव के बाद जेडीयू समाप्त हो जाएगी हालांकि जब लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए तो विपक्ष तो विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी भी हैरान रह गई। अब बीजेपी ने भी बिहार में नीतीश को बड़ा भाई मान लिया है।

दरअसल, बिहार में जेडीयू के बारे में दावा किया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद वह बिखर जाएगी और उसका अस्तित्व भी नहीं बचेगा लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जो नतीजे सामने आए, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। चुनावी नतीजों के बाद बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभा रही बीजेपी अब छोटे भाई की भूमिका में आ गई है जबकि नीतीश कुमार की पार्टी पहले से और मजबूत हो गई है।

चुनावी नतीजे आने के बाद जेडीयू ने बजाप्ता प्रेस वार्ता कर यह कहा कि 2025 में होने वाला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बिहार में कल तक खुद को बड़ा भाई समझने वाली बीजेपी अब बैकफूट पर आती दिख रही है। बीजेपी ने भी बिहार में नीतीश कुमार को बड़ा भाई मान लिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। बिहार में 1996 से ही हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में बिहार में सीटें कम होने को लेकर बीजेपी ने समीक्षा बैठक की है। समीक्षा बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि NDA के कर्तृत्व में 75 परसेंट मार्क्स कम मिला है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वह ग़लत है। बिहार की जनता ने हमें 75 फ़ीसदी मार्क्स दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। चुनाव प्रबंधन टीम के नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। 25 फ़ीसदी मार्क्स हमारी कटे हैं। जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं उसकी समीक्षा हो रही है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव गिरफ्तार: पटना आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा; सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस तो भड़के सांसद, बोले- ये मुझे मार देंगे, थाने नहीं कोर्ट जाऊंगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *