बिहार के इन 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-पानी के साथ वज्रपात की चेतावनी, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार में मौसम ने एकबार फिर करवट ली है। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी और बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पश्चिम बंगाल के इस्माइलपुर तक पहुंच चुका है। बिहार में मानसून की बारिश समय पर होगी। 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश की संभावना जतायी है। इसके साथ ही इन जिलों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इन जिलों में सताएगी उमस भरी गर्मी

बिहार में बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी।

  • Related Posts

    शादी समारोह में चली गोली, डांस के दौरान युवक की हत्या, करीबी दोस्त पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में युवक का खून से लथपथ शव बरामद, कनपटी में गोली का निशान, पिस्टल और बाइक मिली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *